सीहोर। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल की विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2025 यथार्थ जैन पौत्र टीकम चंद जैन निवासी, गल्ला मंडी सीहोर ने जीती।
इस यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप मे बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड सभी कॉलेजो से संभाग स्तर पर चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजगढ़ मे आयोजित इस प्रतियोगिता मे सात संभागो से आयी टीमों ने भाग लिया। यथार्थ ने न केवल एकल स्वर्ण पदक जीता बल्कि टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम करवाई। सभी परिवारजनो एवं शुभचिंतको ने यथार्थ को बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व पार्षद आशीष गहलोत, ईश्वर सिंह चौहान, मनोज दीक्षित मामा, मनोज कन्नोजिया, अता उल्लाखान, माधव यादव, नारायण, अरुणा पारे आदि शामिल थे।

0 Comments