विधायक ने की सांसद खेल महोत्सव की गतिविधियों की समीक्षा सांसद खेल महोत्सव के तहत जिले में आयोजित की जा रही हैं अनेक खेल गतिविधियां



सीहोर, 13 अक्टूबर, 2025   विधायक श्री सुदेश राय की अध्यक्षता में सीहोर तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में सांसद खेल महोत्सव-2025 के के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के तहत 25 दिसंबर तक ग्राम, मंडल तथा जिला स्तर पर आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को महोत्सव के कैलेंडर के अनुसार सभी खेल गतिविधियां आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में खेल गतिविधियों में शामिल किया जाए।

 विधायक श्री राय ने कहा कि भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट (खेलो इंडिया) तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश़ द्वारा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवा, दिव्यांग, वृद्धजनों सहित सभी प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित एवं प्रेरित करना, ग्रामीण तथा शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करना और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना है। सांसद खेल महोत्सव के तहत पंचायत स्तर पर क्रिकेट, बॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी प्रकार मंडल एवं जिला स्तर पर क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। बैठक में एसडीएम श्री तन्मय वर्मा ने अनुभाग के सभी संबंधित अधिकारियों को सांसद खेल महोत्सव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार डॉ अमित सिंह, श्री सुदीप प्रजापति सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments