अपर कलेक्टर ने नवीन भू-अभिलेखागार का किया निरीक्षण राजस्व अधिकारियों को राजस्व अभिलेखों का बेहतर और सुनियोजित संधारण करने के दिए निर्देश


सीहोर। अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने कलेक्ट्रेट में बनाए गए नवीन भू-अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार में की गई व्यवस्थाओं का विस्तारर्पर्वक अवलोकन किया और संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों को नवीन अभिलेखागार का भ्रमण कराया तथा उन्हें अभिलेखागार की कार्यप्रणाली और सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राजस्व अधिकारी अपने अनुभागों के राजस्व अभिलेखों का सुनियोजित एवं सुरक्षित संधारण सुनिश्चित करें, जिससे अभिलेखों का त्वरित उपयोग और बेहतर संरक्षण संभव हो सके। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नवीन अभिलेखागार के माध्यम से पुराने राजस्व दस्तावेजों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और अभिलेख प्रबंधन को अधिक पारदर्शी एवं सुलभ बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments