सीहोर। श्रमजीवी पत्रकार संगठन जिला सीहोर के अध्यक्ष महेश कुमार द्वारा बस स्टेण्ड स्थित राठौर प्लाजा आधिश्री होटल में प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत रविन्द्र कुमार बांगरे रिटा.सहायक संचालक, साहित्यकार एवं पत्रकार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौहान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता के.जी.बैरागी एवं विश्ेाष अतिथि संतोष सिंह आर्य, डॉ.अनीस खान एवं संतोष सिंह बैस, जिला पंचायत प्रतिनिधि व समाज सेवी सुनील फरेला थे। कार्यक्रम में पत्रकारों द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा और रणनिति तथा अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने को लेकर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया गया तथा पत्रकारों की सुरक्षा स्वास्थ्य, पेंशन और अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों की सुविधा ग्रामीण पत्रकारों को शहरी पत्रकारों के समान सुविधा, आकस्मिक मृत्यु स्थिति में परिवार को सहायता राशि, बैठक का उद्देश्य था। संगठन का विस्तार करना, रणनीति बनाना और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना, पत्रकारों के खिलाफ खतरे क्या हैं, शासन स्तर पर पत्रकार भवन की सुविधा एवं पत्रकारों के लिये आवास कॉलोनी का प्राथमिकता से निर्माण, पत्रकार साथियों को एक जुट रहकर कार्य करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौहान एवं संतोष सिंह बैस के जन्मदिन अवसर पर तथा श्रमजीवी पत्रकार संगठन के नवनियुक्त सीहोर जिला अध्यक्ष महेश कुमार का शॉल श्रीफल व गुलदस्ता भेट कर पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार नरेन्द्र खंगराले के द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त संतोष सिंह बैस ने व्यक्त किया। तत्पश्चात स्वल्पहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पत्रकार साथियों में कुतुबुद्दीन शेख, श्याम सोनकर, जोरावर सिंह, पवन विश्वकर्मा, इंजि.जितेन्द्र सिंह, रमेश वाजपेयी, कपिल सूर्यवंशी, निजित योगी, वृन्दा विश्वकर्मा, अली अजगर खान, अख्तर खान, सय्यद मेहमूद अली, तत्कालीन पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, स्मिता पांचाल मिस्त्री, कुमारी दिव्यांशी, धर्मेन्द्र राठौर, कमलेश परमार, पूर्व सरपंच नंदकिशोर मालवीय, पूर्व सरपंच अजय मालवीय, दीपक सोनकर आदि पत्रकार साथी तथा समाजसेवी, जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Comments