उदयपुर (राजस्थान) में जैन समाज के क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनि पुलक सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित पुलक आइडल-3 कार्यक्रम में देशभर के प्रतिभाशाली युवा गायकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सीहोर के युवा भजन गायक अंकुश जैन ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति और मधुर स्वर लहरियों से सबका दिल जीतते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंकुश जैन, समाजसेवी नेमीचंद जैन के सुपुत्र एवं समाजसेवी मनोज जैन के दामाद हैं।
सीहोर, भोपाल और इंदौर के धार्मिक आयोजनों के बाद अब उन्होंने उदयपुर की भूमि पर सीहोर का परचम लहराया है।
देश के 41 श्रेष्ठ गायकों के बीच अपनी गायकी का लोहा मनवाकर तृतीय स्थान प्राप्त करना न केवल अंकुश जैन के लिए बल्कि पूरे सीहोर के लिए गर्व का विषय है।
सीहोर के समाजजन, संगीतप्रेमी और युवा वर्ग अंकुश जैन की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित और हर्षित हैं।



0 Comments