
सीहोर। शहर के नगर पालिका के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर का स्वागत कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर द्वारा सभी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने अध्यक्ष श्री राठौर से दीपावली से पहले वेतन की मांग की थी। कर्मचारियों की इस मांग को र्परा करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को दीपावली के पहले ही वेतन प्रदान कराया गया। इसको लेकर कर्मचारी संघ के छुट्टन चावरिया सहित अन्य ने श्री राठौर का स्वागत किया। नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया मोहन यादव की मंशानुरूप हम सभी मिल-जुलकर नगर के विकास में सहयोग करेंगे। एक परिवार की भांति नगर के विकास में समस्त नगर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी पार्षदगण एक साथ मिलकर कार्य करें ऐसी अपेक्षा है। यहां पर कार्य के लिए आने वाले क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण हमारी सबकी जिम्मेदारी है। विकास कार्य में किसी भी प्रकार का पक्षपात किसी भी जनप्रतिनिधि से नहीं होगा, यह नगर आप सभी का है इसलिए समस्त वार्ड को अपना वार्ड समझकर ही विकास की गंगा नगर में तीव्रता से प्रवाहित होगी। हमारी पहली प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना होगी। उन्होंने नपा कर्मचारियों को केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
0 Comments