सीहोर। सीहोर जिले के चंदेरी गांव के किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा ने बताया कि ग्राम चंदेरी रामाखेड़ी के किसानों ने गोवर्धन पूजा अनोखे तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है। किसानों के द्वारा किसानों ने पहले तो खेतों में अपने बैलों से प्रार्थना की गई कि हमारी सोयाबीन की फसल इस वर्ष तो बर्बाद हो गई लेकिन प्रार्थना है कि हमारे गेहूं की बौनी की तैयारी चल रही है गेहूं की बौनी करते वक्त किसानों ने अपने बल देवता के पैरों पर माथा टेक कर प्रार्थना की है की है हमारे अन्नदाता हमारी गौ माता आप ही हमारी फसल की रक्षा करना क्योंकि आप ही हमारे अन्नदाता हो। इस तरह गेहूं की फसल के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर गांव के किसानों ने डांडिया नाच कर दीपावली की पूजा की। साथ ही गोवर्धन पूजा की तैयारी में लगे किसानों को किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा द्वारा साफा बांधकर, फूल माला पहनाकर सबसे आग्रह किया है कि जोर-शोर से गोवर्धन की पूजा करें। ग्रामीण किसान अपनी गौ माता की रक्षा करें। सभी किसानों के साथ ग्राम सेवनिया, अंतीपुरा व छापरी के किसानों ने भी डांडिया नाच कर दीपावली की खुशी मनाते हुए गोवर्धन की पूजा में तैयारी की जा रही है। इस वर्ष सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी, रामाखेड़ी, छापरी, सेवनिया, बिलकिसगंज सहित अनेकों गाँवों के किसानों द्वारा गाय-भैंस को निलाया जा रहा है, उनको सजाया जा रहा है। वहीं सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी के किसानों ने किसान दीपावली दीप जलते हुए की आकृति बनाकर अनोखे तरीके से दीपावली मनाई। खराब हुई सोयाबीन की फसलों की राहत राशि मिलने पर किसानों ने किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के किसानों के मसीहा माने जाने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का धन्यवाद किया और सभी किसानों ने अपने-अपने गांवों में सामूहिक रूप से लक्ष्मी माता से पूजा कर प्रार्थना की गई कि सोयाबीन की फसल तो बर्बाद हो गई लेकिन इस बार हमारे गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार हो, जिससे हम किसानों को राहत मिल सके, इस तरह सभी के लिये सुख समृद्धि की कामना की गई।
शाम होते ही किसानों ने माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने अनोखे अंदाज में किसानों ने किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में ग्राम चंदेरी में कत्रित हुए और दीपों से सजी किसान दीपावली के रूप में लक्ष्मीजी से प्रार्थना की और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दीपावली की शुभकामनाऐं दी।
सभी किसान भाइयों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामना दी एवं लक्ष्मी माता से सभी किसानों ने प्रार्थना की है की सभी किसान सुखी रहे की फसल की अच्छी पैदावार हो एवं प्राकृतिक आपदा से फसल खराब ना हो।



0 Comments