उद्यम क्रांति योजना के तहत ऋण लेकर प्रारंभ किया जा सकता है पूजन सामग्री उद्योग

सीहोर, 05 सितंबर, 2025 सीहोर जिले में सलकनपुर लोक, कुबरेश्वर धाम एवं प्राचीन गणेश मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्‍थल निर्माण के कार्य चल रहे हैं। इन धार्मिक स्‍थानों पर निरंतर धार्मिक आयोजन, पूजा-पाठ एवं अनुष्ठान जैसे कार्य होते हैं। इन कार्यों के लिए शुद्ध और प्राकृतिक पूजन सामग्री जैसे कुमकुम, रोली अष्टगंध, सिंदूर, चंदन पावडर, धूपबत्ती आदि का प्रचुर मात्रा में उपयोग होता है।

जिला एवं व्यापार केन्द्र द्वार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत शुद्ध और प्राकृतिक पूजन सामग्री जैसे कुमकुम, रोली, अष्टगंध, सिंदूर, चंदन पावडर, धूपबत्ती आदि के उद्योग की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पूजन सामग्री उद्योग की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत इच्‍छुक व्‍यक्ति अपना पंजीयन ऑनलाइन करा सकते हैं और 03 प्रतिशत ब्याज पर सब्सिडी के साथ 50 लाख रुपये तक का बैंक ऋण प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए 7869010307 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments