सीहोर,17 सितम्बर,2025 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय, भजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर तथा कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिला चिकित्सालय में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार“ अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अवसर पर धार जिले के भैंसोला में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिला चिकित्सालय के साथ ही जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में भी शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए गये।
इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच है कि एक सशक्त भारत के लिये नारी का सशक्त होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार“ अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान करना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। अभियान के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी समस्याओं एवं गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन एवं गर्भाशाय कैंसर, एनीमिया सिकलसेल रोग, टीबी, कुष्ठरोग आदि बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच, किशोरियों की एनीमिया स्क्रीनिंग एवं उपचार, उमंग क्लिनिक पर रेफर करना, बच्चों का टीकाकरण सहित अनेक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात् मुख्य अतिथियों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गये पोषण स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, सीएमएचओ श्री सुधीर डेहरिया, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, श्री सुदीप प्रजापति, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ
विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, कलेक्टर श्री बालागुरू के. सहित अनेक जनप्रतिनिधियों तथा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा नगर के हनुमान फाटक के पास झाड़ू लगाकर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया और नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कलेक्टर ने किया सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने ग्राम लसूड़िया परिहार में आयोजित कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित बच्चों और ग्रामवासियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छता को अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। हमे अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ रखना चाहिये। स्वच्छता के परिवेश से हमारे जीवन में सकरात्मक प्रभाव पड़ता है।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments