"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान का 17 सितम्बर को होगा शुभारंभ मातृ एवं शिशु संबंधी सेवाएं प्रदान करना है अभियान का उद्देश्य

सीहोर, 10 सितंबर, 2025 शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को प्रदेश में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह अभियान 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अवसर पर जिले की सभी स्‍वास्‍थ्‍य संस्थाओं में शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 इस अभियान का उद्देश्‍य मातृ एवं शिशु संबंधी सेवाएं प्रदान करना और मातृ एवं शिशु मृत्‍यु दर में कमी लाना है। अभियान के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी समस्याओं एवं गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन एवं गर्भाशाय कैंसर, एनीमिया सिकलसेल रोग, टीबी, कुष्ठरोग आदि बीमारियों से बचाव के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तपूर्ण प्रसव पूर्व जांच, किशोरियों की एनीमिया स्‍क्रीनिंग एवं उपचार, उमंग क्लिनिक पर रेफर करना, बच्चों का टीकाकरण सहित अनेक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अभियान के तहत नागरिकों को स्वैच्छिक रक्‍तदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए 17 सितंबर को विशेष शिविरों में ई-रक्तकोष पोर्टल पर रक्तदाताओं का पंजीयन किया जाएगा। इस अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित अनेक विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सु‍निश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments