सीहोर में आयोजित निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भारत की प्राचीन धरोहर है - राजस्व मंत्री श्री वर्मा समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है - राजस्व मंत्री श्री वर्मा



सीहोर, 20 सितंबर, 2025   राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा सीहोर में जैन समाज द्वारा आयोजित निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। उन्होंने मुनिश्री अक्षय सागर महाराज और मुनिश्री उपाशम सागर महाराज का आशीर्वाद लिया।

  राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आमजन को स्वास्थ्य लाभ दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भारत की प्राचीन धरोहर है और इसे जन-जन तक पहुँचाना आवश्यक है। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर वैद्यों एवं मरीजों से चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार भी आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र की असली ताकत होते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। शिविर में उन्होंने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। इस शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, श्री गौरव सन्नी महाजन, पंकज गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments