सांसद श्री शर्मा ने सांसद खेल महोत्सव के संबंध में ली बैठक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 20 सितंबर तक करा सकते हैं अपना पंजीयन सांसद खेल महोत्सव के तहत जिले में आयोजित की जाएंगी अनेक खेल गतिविधियां


12 सितंबर, 2025    सांसद श्री आलोक शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद खेल महोत्सव-2025 के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री आलोक शर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक ग्राम, मंडल तथा जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 20 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। सांसद श्री शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट (खेलो इंडिया) तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश़ द्वारा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवा, दिव्यांग, वृद्धजनों सहित सभी प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित एवं प्रेरित करना, ग्रामीण तथा शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करना और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना है।         

    कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सांसद खेल महोत्सव के जिला, मंडल एवं पंचायत स्तर पर सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आगामी 20 सितम्बर तक अधिक से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके पंजीयन के लिए विभाग द्वारा क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन करके जानकारी भरकर प्रतिभागी आसानी से अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही प्रतिभागी वेबसाइट www. sansadkhelmahotsav.in पर भी पंजीयन कर सकते हैं। बैठक में विधायक श्री सुदेश राय विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।

यह प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

   सांसद खेल महोत्सव के तहत पंचायत स्तर पर खो-खो, कबड्डी एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार मंडल एवं जिला स्तर पर क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। मंडल स्तर से चयनित प्रतिभागी टीमों द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता की जाएगी।  

 



Post a Comment

0 Comments