सीहोर, 04 सितंबर, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में नलजल योजनाओं के कार्यो की प्रगति तथा नलजल योजनाओं से जलापूर्ति की विकासखण्डवार समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। बैठक में समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने आष्टा रानीपुरा मल्टी विलेज स्कीम की प्रगति की समीक्षा की और कार्य की गति बढ़ाने एवं समय पर जल आपूर्ति प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने मर्दानपुर एवं नीलकंठ मल्टी विलेज स्कीम के अंतर्गत नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संचालित योजनाओं के सभी ग्रामों में जल कर वसूली का कार्य भी नियमित रूप से किया जाए। बैठक में जल निगम महाप्रबंधक श्री प्रवीण कुमार सक्सेना, उप प्रबंधक श्रीमती मोना मिश्रा, टीपीआईए, एसक्यूसी टीम लीडर, डिप्टी टीम लीडर तथा ठेकेदार प्रतिनिधि उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments