
सीहोर। ग्राम खंडवा पहुंचकर सोमवार को विधायक सुदेश राय के द्वारा हादसे का शिकार हुए विघुत वितरण कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी मृतक लाईनमेन विजय वर्मा के परिजनों के लिए स्वीकृत की गई 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और छोटे भाई को नौकरी सहित मृतक की पत्नी के लिए स्वीकृत की गई पेंशन राशि के स्वीकृत पत्र शोकाकुल परिजनों को प्रदान किया गया। उक्त राशि विधायक सुदेश राय की उनकी विशेष अनुशंसा के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और ऊर्जा मंत्री प्रदुम सिंह तोमर के द्वारा ग्राम खंडवा में हादसे का शिकार हुए विघुत वितरण कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी मृतक लाईनमेन विजय वर्मा के परिजनों के लिए स्वीकृत की गई है। ग्राम खंडबा में मृतक के घर स्वीकृति पत्र प्रदान करते समय विधायक सुदेश राय के साथ एसडीएम तन्मय वर्मा, तहसीलदार भारत नायक विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी और ग्राम पंचायत सरपंच ग्रामीणजन मौर्जद रहे। विधायक सुदेश राय ने हादसे के शिकार हुए आउटसोसज़् विद्युत मंडल के कर्मचारी खजुरिया बांग्ला फीडर में कार्यरत रहे लाइनमैन स्वर्गीय विजय वर्मा के परिजनों से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की और मृतक लाइनमेन विजय वर्मा को श्रद्धांजलि देकर परिजनों को सबल प्रदान किया। उल्लेखनीय की घटना की जानकारी लगते ही विधायक सुदेश राय जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम रूम तक पहुंच गए थे।
0 Comments