कृषि अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर किसानों को दिया जा रहा है उन्नत खेती के लिए मार्गदर्शन किसानों को उन्नत तकनीकों, कीट प्रबंधन एवं फसल प्रबंधन के बारे में दी जा रही है जानकारी


सीहोर, 25 सितंबर, 2025    कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिलेभर में किसानों के खेतों का भ्रमण कर किसानों को खेती के लिए उन्नत तकनीकों, फसल प्रबंधन, मृदा उर्वरता बढ़ाना, संसाधनों का समुचित प्रबंधन सहित उन्नत खेती के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। ताकि किसानों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो तथा उनकी उत्पादकता एवं आय में निरंतर वृद्धि हो सके।

  इसी क्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले के सभी विकास खंडों के विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों के खेतों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने किसानों को नरवाई नहीं जलाने एवं उसके समुचित प्रबंधन बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा किसानों को कम से कम उर्वरक के उपयोग की सलाह दी गई तथा डीएपी एवं यूरिया के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि अधिकारियों द्वारा सोयाबीन फसल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए फसल कीट प्रबंधन तथा उचित जल निकासी व्यवस्था के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया तथा आगामी रबी फसलों विशेष रूप से गेहूं एवं चना की नवीन एवं उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी गई।

Post a Comment

0 Comments