जिला अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल – सर्व समाज कल देगा ज्ञापन

सीहोर, जिला अस्पताल की लापरवाही और मनमानी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिजोरी के पूर्व सरपंच पर अस्पताल की डॉक्टर द्वारा कराई गई एफआईआर से क्षेत्र में नाराजगी फैल गई है।

सूत्रों के मुताबिक, सर्व समाज इस कार्रवाई से बेहद आक्रोशित है और कल प्रशासन को ज्ञापन सौंप सकता है। लोगों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही का शिकार मरीज और परिजन होते हैं, लेकिन जब कोई अपनी आवाज़ उठाता है तो उस पर उल्टा कार्रवाई कर दी जाती है।

परिजनों का यह भी आरोप है कि ढाई–तीन साल पहले भी इसी डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन उस समय भी कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा पूर्व सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से मामले ने और तूल पकड़ लिया है।


सर्व समाज का कहना है कि अगर इस बार भी न्याय नहीं मिला तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे विवाद को शांत करने के लिए क्या कदम उठाता है।

Post a Comment

0 Comments