घटना की जांच कराएंगे और आर्थिक मदद दिलाएंगे हादसे की सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम रूम पहुंचे विधायक


सीहोर। आउटसोर्स कर्मचारी विजय वर्मा को बिना सुरक्षा उपकरणों के विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने कैसे फॉल्ट सुधारने के निर्देश दिए इसकी र्परी जांच कराएंगे और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता भी दिलाएंगे। इस दुख की घड़ी में शोका कुल परिवार के हम साथ खड़े हैं यह बात विधायक सुदेश राय ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम रूम के बाहर खंडवा से लाइनमैन विजय वर्मा का शव लेकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीण के मध्य कहे।

शनिवार सुबह ग्राम खंडवा में बिजली के खंभे पर चढ़कर विद्युत सुधारीकरण का काम कर रहे हैं आउटसोर्स लाइनमैन विजय वर्मा कि अचानक करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने वर्ग कम कर जहां शुरू कर दी है ग्राम वासियों ने मृतक लाइनमैन विजय वर्मा के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से की है। खंडवा में आज शाम तक अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना से खंडवा गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments