उत्कृष्ट सीहोर के मेघावी छात्र नर्मदापुरम में सम्मानित


 सीहोर/स्थानीय, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1,सीहोर की दो मेघावी छात्राओं कु. ज्योति वर्मा और कु. महक रघुवंशी को एसबीआई की कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी योजना के तहत रीजनल ऑफिस नर्मदापुरम में एसबीआई मैनेजर द्वारा एक भव्य आयोजन में उक्त छात्राओं को सम्मानित कर लैपटॉप प्रदान किए गए।

 इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करना था। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं जिला समन्वयक प्राचार्य श्रीमती सुनीता जैन मैडम ने कहा कि

एसबीआई की इस पहल से निश्चित रूप से विद्यार्थियों को लाभ होगा और वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना पाएंगे।


कार्यक्रम की मुख्य बातें:

रीजनल मैनेजर श्री राजेश कुमार जी , उपेंद्र सिंह जी मुख्य शाखा प्रबंधक, शुभम खरे जी उप प्रबंधक, प्रतीक्षा शर्मा ग्राहक सहायक एवं काउंसलर द्वारा एसबीआई की सीएसआर पहल व एसबीआई ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी योजना के तहत इस आयोजन में विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए।

 विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता डॉक्टर राजेंद्र देश मुख, व्याख्याता डी के राय सर, व्याख्याता पाठक जी, संतोष सोनी सर, दिनेश मेवाड़ा जी, डॉ. देवेन्द्र साहू जी , वरिष्ठ शिक्षिका प्रीति पाबिया मैडम, सविता ठाकुर मेडम, रुचि लोवानिया मैडम एवं समस्त स्टाफ द्वारा , एसबीआई की हितकारी योजना की प्रशंसा की है।

उक्त आयोजन और शिक्षा को बढ़ावा देकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करने हेतु, जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, डी पी सी, आर आर उईके, ए पी सी संजय सिंह जादौन ने आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है, साथ ही स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, बधाई प्रेषित की है।



    


Post a Comment

0 Comments