तिरंगा यात्रा वाहन रैली का भव्य आयोजन


सीहोर। आज घर-घर तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में डॉक्टर एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन एवं पैथोलॉजी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ माननीय विधायक श्री सुदेश राय जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह यात्रा सीहोर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नगर में निकाली गई, जिसमें वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष से संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। इस आयोजन के माध्यम से आम नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व को गर्व एवं उत्साह के साथ मनाएं ऐसा सभी से आव्हान भी किया गया।

कार्यक्रम में सीहोर के अनेक गणमान्य चिकित्सकगण तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. अमित मोदी, डॉ. गगन नामदेव, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. आशुतोष दीक्षित, डॉ. गौरव ताम्रकार, डॉ. सिरिल आर्य, डॉ. प्रमोद ताम्रकार, ओम राय, गौरव नामदेव,डॉ. तपस आर्य, डॉ. रजत मित्तल, सुनील जैन, डॉ. धर्मेंद्र दांगी,प्रशांत वोरा महावीर जैन, भोलू जैन, सुनील प्रोफेसर जी,साथ ही, समस्त केमिस्ट एवं पैथोलॉजी स्टाफ ने भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति का परिचय दिया। इस अवसर ने नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया तथा स्वतंत्रता दिवस के प्रति सजगता और सम्मान को सुदृढ़ किया।



Post a Comment

0 Comments