
सीहोर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के वैशालीनगर स्थित संविधान हाउस पर अधिवक्ता मंच द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संविधान हाउस के व्यवस्थापक इरशाद खान ने ध्वजारोहण किया। इसके सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रभक्ति गीत, छोटे छोटे बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उपस्थित जनों ने अपने वक्तव्य में वीरों के बलिदानों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दूसरे चरण में समता साहित्य और सृजन साहित्य परिषद के तत्वाधान में काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि के रूप में एडवोकेट अनिल मोथला भोपाल, साहित्यकार हरिओम शर्मा दाऊ, सृजन साहित्य परिषद अध्यक्ष विनोद पंसारी रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डा आरएस गटटानी ने की। कवि द्वारका बांसुरिया, हीरालाल शर्मा, डा बिजेन्द्र जायसवाल, कृष्णा सूर्यवंशी, विभा राठौर, लक्ष्मण सिंह चौकसे, गोविंद लोवानिया, नरेन्द्र बाजर, जोरावर सिंह, अतिथि कवि एवं अध्यक्षीय काव्यपाठ डा गटटानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डा बिजेन्द्र जायसवाल ने किया। एवं आभार व्यक्त एडवोकेट नरेन्द्र बाजर द्वारा किया गया। इस मौके पर एडवोकेट उवैश अली, मनोज मालवीय, लखन सिंह वर्मा, रविन्द्र मेचन, सचिनजी अधिवक्तागण एवं लाडसिंह कटारिया, विनोद मालवीय, सचिन कटारिया, नीरज मालवीय, ज्योति सूर्यवंशी, संध्या, विद्या अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
0 Comments