सीहोर में रोजगार मेला 12 अगस्त को


सीहोर, 11 अगस्त, 2025 शासन के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक सीहोर स्थित डॉ. अम्बेडकर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवा संगम रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा।

 इस रोजगार मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विभाग के द्वारा स्वरोजगार विभागों के स्वरोजगार प्राप्त हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा तथा नये प्रकरण तैयार किये जायेंगे। आईटीआई विभाग द्वारा युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिये चयन भी किया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ इस रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले में जिला चिकित्सालय द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा तथा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जाएगा।

इन कंपनियों द्वारा की जाएगी भर्ती

   रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की एनआईआईटी (एचडीएफसी एक्सिस बैंक), वर्धमान फेब्रिक्स, रिलायेबल फर्स्ट, एलआईसी, नवकिसान बाँयो प्लाटेक, दीपक फासनर्स, चेकमेट सेक्योरिटी सर्विसेस, जिनियस एचआर टेक प्रालि, अल्फा प्रोटीन इछावर, जेवीएम अहमदाबाद, टाइडेन्ट ग्रुप केमेडिन हेल्थ केयर प्रालि, लायन फेब्रिक्स, दौलतराम लोकोमोटिव प्रालि आदि कम्पनियों द्वारा बैंक असिस्टेंट मेनेजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, बीमा अभिकर्ता, फाइनेंस एडवाइजर, मशीन आपरेटर, पेकरर्स प्रमोटर, सेक्योरिटी गार्ड, अप्रेन्टिसशिप, ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, बैंकिग क्षेत्र आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments