प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत रंगारंग गतिविधियां"


 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चन्द्र शेखर आज़ाद शा. स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, सीहोर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के क्रियान्वयन दिनांक 8 अगस्त 2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, तिरंगा आधारित रंगोली प्रतियोगिता एवं रैली का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर तिरंगा आधारित सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया, जहां महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति के रंगों में रंगी हुई ने छायाचित्र के छायांकन कराये। पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. ज्योति नेताम (विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र), डॉ. तृप्ता झा (सह-प्राध्यापक, भूगोल) एवं डॉ. गीता वर्मा (सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र) द्वारा किया गया। परिणाम की घोषणा स्वतंत्रता दिवस पर की जाएगी।उक्त कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन NSS, NCC एवं क्रीड़ा विभाग के प्रभारी डॉ. सजन खत्री, डॉ. मौली थॉमस, श्री श्याम कुमार तथा श्री अनिल पिपलोदिया द्वारा कराया गया।


Post a Comment

0 Comments