सीहोर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए छात्रों द्वारा मिट्टी के गणेश जी एवं कागज के मनमोहक फूल बनाने के साथ ही यह शपथ भी ली गई कि पीओपी से बनी गणेश जी की प्रतिमाओं का बहिष्कार करेंगे व मिट्टी से बने इको फ्रेंडली गणेशजी ही स्थापित करेंगे। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी जितेंद्र बड़ौदिया द्वारा छात्र-छात्राओं को पीओपी से जलाश्यों के जीवों व पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया एवं ज्योति त्यागी द्वारा मिट्टी के गणेशजी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य आर.डी. सोलंकी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

0 Comments