जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री करेंगी ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस समारोह का पल-प्रतिपल कार्यक्रम

सीहोर,13 अगस्त,2025    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सीहोर में जिला स्तरीय कार्यक्रम सीहोर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ध्वाजारोहण करेंगी एवं बधाई संदेश का वाचन करेंगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का पल-प्रतिपल कार्यक्रम

   जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जारी पल-प्रतिपल कार्यक्रम अनुसार प्रात: 08:59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रात: 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा, सलामी ली जाएगी तथा राष्ट्रगान की धुन होगी। प्रात: 09:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा आसमान में गुब्बारे छोड़े जाएंगे। प्रात: 09:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रात: 09:25 बजे मुख्यमंत्री के संदेश वाचन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रात: 09:55 बजे मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश वाचन किया जाएगा। प्रात: 10 बजे हर्ष फायर एवं राष्ट्रगान की धुन होगी। प्रात: 10:10 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रात: 10:25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्लाटून कमांडरों से परिचय किया जाएगा। प्रात: 10:30 बजे स्वतंत्रता संग्राम एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। प्रात: 10:35 बजे से 11:05 बजे संस्कृति कार्यक्रम होंगे। प्रात: 11:10 बजे प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा और प्रात: 11:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

Post a Comment

0 Comments