जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारियों ने खरीदीं दिव्यांग बच्चों द्वारा मिट्टी से निर्मित भगवान गणेश की मूर्तियां दिव्यांग बच्चों को किया प्रोत्साहित

सीहोर, 26 अगस्त, 2025  जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन तथा अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए स्टॉल से मिट्टी से बनी हुई भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदी। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई मूर्तियों को सराहा और बच्चों को प्रोत्साहित किया। कलेक्ट्रेट परिसर में वसुंधरा विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों द्वारा मिट्टी से बनीं भगवान गणेश की मूर्तियों का स्टॉल लगाया गया है। यह मूर्तियां इन बच्चों ने अपने हाथों से बनाई हैं और प्राकृतिक कलरों से इन्हें सजाया है।

   जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के साथ ही संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम श्री नितिन टाले, श्री तन्मय वर्मा, उप संचालक श्री महेश यादव सहित अन्य अधिकारियों ने भी दिव्यांग बच्चों द्वारा मिट्टी से बनाई गई भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदी और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह सहित बच्चे उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments