हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जिले में संचालित की जा रही हैं अनेक गतिविधियां अभियान के तहत 06 अगस्त को जिलेभर में आयोजित की गई अनेक गतिविधियां



सीहोर, 06 अगस्त, 2025  शासन के निर्देशानुसार 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान" चलाया जा रहा है। यह एक राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है। जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीयता का भाव व राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है। इस अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों, अशासकीय एवं शासकीय संस्थाओं के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

 अभियान के तहत 06 अगस्त को जिले में तिरंगा प्रेरित कला एवं तिरंगा प्रदर्शनी सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। इसी प्रकार 07 अगस्त को ग्राम पंचायत एवं संस्था स्तर पर तिरंगा रंगोल, तिरंगा राखी निर्माण तिरंगा बुनाई आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 08 अगस्त को तिरंगा प्रश्नोत्तरी, तिरंगा सजावट, सैन्यबलों के जवान एवं पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन आदि आयोजित किए जाएंगे। 11 अगस्त को तिरंगा फहराना, तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, 12 अगस्त को तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा, 13 अगस्त को मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान और 14 अगस्त को घर, संस्था, कार्यालय पर ध्वज फहराना एवं सेल्फी अपलोड करना आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    इस अभियान में स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के तहत गांवों में अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सुजल गांव प्रतिज्ञाएँ, सामुदायिक सफाई अभियान WASH परिसंपत्तियों की सफाई, जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके साथ ही 15 अगस्त 2025 को अमृत सरोवर सार्वजनिक स्थानों सहित प्रमुख वॉश अवसंरचना स्थलों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायतों, स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल समितियों, स्वंय सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, स्कूली बच्चों, स्वंयसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत झण्डा फहराने की सेल्फी WWW. harghartiranga com पर अपलोड की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments