सीहोर। अंतर्रांष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने जनसंख्या को नियंत्रित किए जाने,बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाही किए जाने सहित एक से अधिक पत्नियों से दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों को आजीवन कारावास की कठौर सजा दिए जाने और हिन्दु लड़कियों को मुस्लिम बनाने वाले छांगुर बाबा जैसे लोगों को सीधे फांसी पर लटकाने की मांग की। अंतर्रांष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ प्रमुख अतुल राठौर के निर्देशन में अंतर्रांष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडों के साथ बस स्टेंड से कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर आनंद रजावत को दिया।
अंतर्रांष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा ने कहा कि आज भारत के किसी भी प्रदेश में हिंदू समाज सुरक्षित नहीं है। हिन्दुओं के सभी त्यौहारों पर देश के किसी न किसी हिस्से में, या देश के किसी न किसी शहर में हमले हो रहे है। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुए दंगों में हिंदुओं को मारा गया। पहलगाम में विशेष समुदाय ने सुनियोजित तरीके से आतंकी घटना को अंजाम देकर हिन्दूओं को मार डाला। बांग्लादेश में हिन्दुओं का नरसंहार किया जा रहा है। सभी घटनाओं का कारण देश में बढ़ती हुई जनसंख्या और बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठिऐं है। छांगुर जैसे लोग नकली बाबा बनकर विदेशी धन के बल पर हिन्दु युवतियों को धर्मांतरण करा रहे है यह लोग हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। छांगुर जैसे लोगों के विरुद्ध सरकार को ऑपरेशन चलाने की आवश्यकता है। अंतर्रांष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल देश हित में बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने,कोई व्यक्ति एक या एक से अधिक पत्तियों से दो से ज्यादा बच्चे पैदा करता है तो उस पति पत्नी को आजीवन कारावास जैसे कठोर दंड देने, सभी शासकीय सुविधाओं से वंचित करने की मांग भारत सरकार से करता


0 Comments