अमरनाथ यात्रा के लिए जत्थे रवाना, रेलवे स्टेशन गूंजा बाबा अमरनाथ के जयकारों से यात्रा के लिए ट्रेन से रवाना हुए यात्री, कई संगठनों ने किया हार-फूल से स्वागत



सीहोर। गुरुवार की शाम को जिला संस्कार मंच सहित कई संगठनों ने शहर सहित आस-पास के स्थानों से जा रहे अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के जयकारें लगाए। लगातार 12 सालों से बाबा अमरनथ सेवा मंडल मंडी के तत्वाधान में बड़ी संख्या में श्री बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले जत्था रवाना होता है।मंडल के अध्यक्ष राम भरोस यादव के नेतृत्व में 50 से अधिक अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम को मालवा एक्सप्रेस से कई जत्थे ढोल-ढमाके के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। पूरा स्टेशन बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंच के कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का हार-फूल से स्वागत किया। इस मौके पर बाबा अमरनथ सेवा मंडल मंडी के अध्यक्ष श्री यादव के साथ यहां पर मौजूद यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि करीब 11 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्री बाबा के दर्शन करेंगे और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। मंडल के अध्यक्ष श्री यादव लंबे समय से भगवान अमरनाथ की यात्रा करते आ रहे है। इस साल बड़ी संख्या में सीहोर सहित आस-पास के स्थानों से यात्रा में शामिल अनेक श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की यात्रा कर रहे है। 


Post a Comment

0 Comments