स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत को नियंत्रित करना आसान स्मार्ट मीटर के सबंध में विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक ने दी अहृम जानकारियां स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने सीहोर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के प्रश्नों के दिए जवाब

 




सीहोर, 08 जुलाई, 2025 स्‍मार्ट मीटर से होने वाले लाभ तथा मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्‍ता हित में चलाई जा रही शासन की योजनाओं जैसे ग्रामीण क्षेत्र में 5 रुपये में नवीन कनेक्‍शन, सोलर रूफटॉप आदि को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित मीडिया कार्यशाला में कंपनी के महाप्रबंधक (स्‍मार्ट मीटरिंग सेल) श्री सी.के. पवार तथा वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज द्विवेदी ने एक मीडिया कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर सीहोर वृत्‍त के वरिष्‍ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि स्‍मार्ट मीटर फायदेमंद हैं तथा ये उपभोक्‍ताओं के हित में हैं, इसलिए सभी को स्‍मार्ट मीटर लगाने में कंपनी का सहयोग करना चाहिए। उन्‍होंने अधिक से अधिक स्‍मार्ट मीटर लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

परिसर में रीडिंग लेने आने की आवश्‍यकता नहीं

   मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक (स्‍मार्ट मीटरिंग सेल) श्री सी.के. पवार ने मीडिया से चर्चा करते हुये बताया कि शहर के लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर जो भ्रांतियां हैं, उन्‍हें दूर करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि विद्युत स्मार्ट मीटर लगने के बाद परिसर में रीडिंग लेने आने की जरूरत नहीं होती है, ऑटोमेटिक सटीक रीडिंग होती है। मानवीय हस्‍तक्षेप नहीं होने से गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होती है। उपभोक्ता अपनी प्रतिदिन की विद्युत खपत स्मार्ट मीटर के माध्यम से देख सकता है। उन्होंने बताया कि दैनिक के साथ –साथ सप्ताहिक अथवा मासिक खपत आसानी से देखी जा सकती है, और बिजली की कितनी खपत हो रही है, अगले महीने उसका कितना बिल आ सकता है, उसका पूर्वानुमान भी आसानी से लगाया जा सकता है।

अब तक कहीं कोई गड़बड़ी नहीं आई

   महाप्रबंधक श्री पवार ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाते हुए लगभग 1 वर्ष पूर्ण हो गया है। अब तक पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र के सोलह जिलों में 03 लाख से अधिक स्‍मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अभी तक कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई भ्रांतिया पैदा नहीं हुई हैं। ऑटोमेटिक माध्यम से सटीक रीडिंग होने के बाद प्रतिमाह 01 तारीख के बाद मोबाइल अथवा ईमेल पर बिल जारी किया जाता है। स्मार्ट मीटर के पहले उपभोक्‍ताओं को पता ही नहीं चलता था कि उनकी विद्युत खपत कितनी हैं, जब स्मार्ट मीटर लगे तब उन्हें सही खपत का पता चला और उसका डेटा भी विद्युत विभाग के पास उपलब्‍ध हुआ है।

हर पंद्रह मिनिट में डाटा अपडेट

उपभोक्‍ता अब उपाय एप के जरिए स्मार्ट मीटर के माध्यम से अपने घर का लोड देख सकते हैं। मीटर में भी के.डब्ल्यू लिखा रहता हैं जो घर का पूरा लोड बताता है, तथा केडब्ल्यूएच खपत (यूनिट ) बताता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वयं के यहाँ पर कितना किलोवॉट का लोड चल रहा हैं। इसके साथ ही उपाय एप के स्‍मार्ट मीटर में इंडिकेटर के माध्‍यम से यह अंदाजा लगाया जाना आसान हो गया कि किस-समय, किस प्रकार के उपकरण चलाए गए ताकि हरी लाइन से पता चल सकता है कि उस दौरान कितनी बिजली खपत हुई। स्‍मार्ट मीटर हर पंद्रह मिनिट में डाटा अपडेट करता है।  

स्मार्ट मीटर के फायदे

1. ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद करता है।


2. बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती।


3. एप के जरिए मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं।


4. ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है, ताकि ऊर्जा की खपत को बेहतर बना सकते हैं।


5. ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन ट्रैक करने और नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है।


6. ऊर्जा की खपत को कम करने से पर्यावरण पर पड़ने वाला प्रभाव कम होता है।


7. ऊर्जा की खपत को नियंत्रित करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments