सीहोर, 08 जुलाई, 2025 जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार उद्योग केंद्र एवं शासकीय आईटीआई द्वारा सीहोर स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 11 कंपनियों द्वारा 211 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। मेले में कुल 354 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया था। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की आईटीसी मिशन द्वारा 26 आवेदकों, नवभारत फर्टिलाइजर द्वारा 13 आवेदकों, वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी द्वारा 08 आवेदकों, एक्सिस बैंक द्वारा 7 आवेदकों, हर्बल लाइफ के द्वारा 12 आवेदकों, पुखराज हेल्थ केयर के द्वारा 13 आवेदकों, एलजी इलेक्ट्रानिक्स के द्वारा 55 आवेदकों, यशस्वी ग्रुप के द्वारा 17 आवेदकों, हिन्दुस्तान आटो पार्टस के द्वारा 27 आवेदकों, चेकमेट सिक्योरिटी सर्विसेस के द्वारा 5 आवेदकों, कोटक महिंद्रा बैंक के द्वारा 28 आवेदकों का मशीन ऑपरेटर, अपरेंटिसशिप ट्रेनी, वेलनेस सुपरवाईजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, एसोसिएट, सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट मेनेजर, सुपरवाइजर, स्टोर कीपर, कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों पर प्राथमिक चयन किया गया।
रोजगार मेले में स्वरोजगार योजनाओं के 05 हितग्राहियों के 54 लाख के प्रकरणों स्वीकृति कर स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गये। इसके साथ ही मेले में आए आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 79 आवेदकों का मेडिकल परीक्षण, एक्सरे, आभा कार्ड, परामर्शदाता द्वारा काउंसलिंग की गई। इस अवसर पर श्री धीरूमल जैन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक, आईटीआई प्राचार्य, लीड बैंक ऑफ इण्डिया के प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpg)
.jpg)
0 Comments