जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 29 जुलाई तक


सीहोर, 09 जुलाई, 2025 जिले के श्यामपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में जेएनवीएसटी 2026-27 चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। प्रवेश के लिए पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी बेवसाईट www navodaya.gov in अथवा http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर आवेदन कर सकते हैं।


       पंजीयन के लिए विद्यार्थी की जन्म तारीख 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए तथा किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से तीसरी एवं चौथी कक्षा उत्तीर्ण की हो एवं वर्तमान सत्र में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत् होना चाहिए। इसके साथ ही विद्यार्थी का आधार कार्ड तथा सीहोर जिले का निवासी होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments