सीहोर, 11 जुलाई, 2025 गत दिवस एक न्यूज चैनल पर सीहोर जनपद के ग्राम बिजौरा के शासकीय माध्यमिक शाला स्थित हैंडपंप के खराब होने की खबर प्रसारित की गई थी। इसकी सूचना के पश्चात पीएचई विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए हैंडपंप में सुधार कार्य कराया गया है। ग्राम के प्रभारी उपयंत्री एवं विभाग के मैदानी अमले द्वारा ग्राम बिजौरा में संचालित शासकीय माध्यमिक शाला पहुंचकर खराब हैंडपंप को सही किया गया है और यह हैंडपंप अब चालू है।

0 Comments