02 जुलाई 2025 आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा द्वारा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए यूपीएससी एवं एमपीपीएससी की निःशुल्क कोचिंग क्लासेस संचालित की जा रही है। कोचिंग के संयुक्त संचालक श्री रामलखन मीणा ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के नवीन बेच के लिए सीहोर बस स्टैंड स्थित नगरपालिका के लाइब्रेरी हाल पर प्रात: 08 बजे से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9630226814, 8225060993 पर संपर्क किया जा सकता हैं।
0 Comments