न्यू इयर धमाका लक्की ड्रा पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न




सीहोर। रविवार, 13 जुलाई 2025 को मेसर्स भारती ऑटो सर्विस इंडिया आयल पेट्रोल पम्प बिलकिसगंज पर लक्की ड्रा का विजेयताओं को पुरुस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध एडवोकेट राजीव मिश्रा तथा विशेष अतिथि महेश वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत भण्डेली, राजेश जांगड़े सरपंच ग्राम पंचायत बिलकिसगंज, घनश्याम मीणा सरपंच ग्राम पंचायत खेड़ली तथा मनोज वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत कुलांसखुर्द के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम भारती संचालक भारती ऑटो सर्विस द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों द्वारा सभी पुरुस्कार प्राप्त विजेता रामगुर्जर को व्हीटी स्पीकर, सागर गोस्वामी को स्मार्ट वॉच, अमर नाथ को टूवायरलेस स्टूरियो, महेन्द्र वर्मा को कार वेक्यूम क्लीनर, आनन्द गुर्जर को नेक बैंड, सविता भारती को पावर बैंक, रईस खाँ को आयरन प्रेस, अंकुश राजपूत कपिल शर्मा को वेजीटेबल कॉपर से पुरुस्कृत कर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया तथा ईनाम अपने हाथों से ससम्मान प्रदान किये गये। लक्की ड्रा में ईनाम प्राप्त होने पर सभी ने प्रसन्नता प्रगट की एवं इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प से हमेशा आगे भी जुड़े रहने तथा भविष्य में आने वाले योजना में शामिल होने का आश्वासन दिया और कहा कि इस रोड का एक मात्र यह पेट्रोल पम्प ऐसा है चाहे कभी भी रात में किसी भी समय आओ हमेशा पेट्रोल डीजल मिलता है तथा कई पम्पों पर रात में डीजल-पेट्रोल देने से मना कर दिया जाता है। सभी अतिथियों ने भी इस बात की भूरी-भूरी प्रशन्सा व्यक्त की। सभी को ईनाम प्राप्ति पर बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम का संचालन मांगीलाल टिमरई एवं आभार कमल सागर द्वारा व्यक्त किया 


Post a Comment

0 Comments