सीहोर। मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी संघ ने कलेक्टर डॉ. बालागुरू के. को सीएम डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है। सहकारी कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर यह ज्ञापन दिया है। सहकारिता कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती है तो वह मुख्यमंत्री निवास/विंध्याचल भवन का घेराव करने के लिए साथ ही आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मध्यप्रदेश सहकारिता संघ के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि सहकारिता कर्मचारी लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत को ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका है।
यह है मांगे
सहकारिता कर्मचारियों ने मांग की है कि संस्थाओं में समिति प्रबंधक के पद पर 60 प्रतिशत संस्था कर्मचारियों का जिला बैंकों में चयन आज तक नहीं हुआ, बी पैक्स संस्थाओं को अक्टूबर 2023 से प्रति विक्रेता प्रतिमाह 3000 का अतिरिक्त राशि प्राप्त नहीं हुई, जो 31 मार्च तक 54000 बनती है, संस्था कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया गया, जिसे शीघ्र दिलवाया जाए, बढ़ा हुआ वेतन जिन जिलों के कर्मचारियों को नहीं मिला, उन्हें तत्काल भुगतान कराया जाना शामिल हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, उपाध्यक्ष मानसिंह ठाकुर, दीपक राजपूत, सुरेश गौर, कृपाराम मालवीय, जितेंद्र ठाकुर, जिला प्रवक्त सचिन शर्मा, डॉ. जगदीश तोमर सहित प्रहलाद चौधरी, प्रेम नारायण साहू, सुरेश सोनी, बनपसिंह वर्मा, जिला सचिव राकेश सिंह, अमृत दास बैरागी, गजराज सिंह, इंदर सिंह चौहान, नरेन्द्र शर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, कपिल, बाबूलाल, जयंत गौर सहित सभी सदस्य शामिल रहे।



0 Comments