खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा किया जा रहा है गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण




सीहोर, 09 जुलाई, 2025    कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार एलपीजी गैस प्रदाय संबंधी अनियमितताओं की रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद सिंह राजावत एवं विभाग के संयुक्त दल द्वारा सीहोर स्थित महमूद हुसैन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी में मानदंडों के अनुसार सिलेंडर और गैस भण्डारित पाई गई। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री राजावत ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए संचालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments