कन्या शिक्षा परिसर में अलंकरण समारोह आयोजित



सीहोर, 19 जुलाई, 2025  सीहोर स्थित कन्या शिक्षा परिसर में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न सदनों एवं कक्षाओं की छात्राओं को नेतृत्व पदों के लिए चयनित किया गया। समारोह में एएसपी श्रीमती सुनीता रावत ने कैडेट्स को बैज पहनाकर शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियों को निर्भीक होकर आगे बढ़ना चाहिए। बेटियां शिक्षित होकर अपने आत्मविश्वास को विकसित करें और देश विकास में अपना योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहें।

Post a Comment

0 Comments