सीहोर, 16 जुलाई, 2025 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में भी जल संरक्षण के उद्देश्य से 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया। जिले में इस अभियान के तहत जल संरक्षण की अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जल का संरक्षण करना तो था ही, बल्कि उन सभी किसानों को खेत तालाब के माध्यम से पानी उपलब्ध कराना भी था, जिन्हें अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नही मिल पाता था। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए अभियान के दौरान मनरेगा योजना के तहत जिले में अनेक किसानों के खेत तालाब निर्माण के कार्य स्वीकृत किए गए और खेत तालाबों का निर्माण कराया गया। इन खेत तालाबों के निर्माण से वर्षा के जल का संरक्षण तो हो ही रहा है, बल्कि किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए स्थाई जल का साधन भी मिल गया है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीहोर जिले को 1500 खेत तालाब निर्माण कराने का लक्ष्य प्रदान किया गया था, जिसमें में जिले में 1491 खेत तालाबों का निर्माण कराया गया। इसी प्रकार सीहोर जिले को कुल 03 हजार डगवेल रिचार्ज बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से जिले में 2519 डगवेल रिचार्ज बनाए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए इस जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अनेक जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित कर जल सरंक्षण को तो बढ़ावा दिया ही गया है, बल्कि खेत तालाब और डगवेल रिचार्ज के निर्माण को भी प्रोत्साहित किया गया है। ताकि वर्षा जल का संरक्षण भी हो सके और किसानों को सिंचाई एवं रोजगार का स्थायी साधन भी मिल सके।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments