ई-अटेंडेंस व्यवस्था के विरोध में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन




सीहोर। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शिवनारायण गौर ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के साथ-साथ आज सीहोर जिले में भी आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा ई-अटेंडेंस के विरोध में विशाल रैली निकालकर धरना प्रदर्शन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को सम्बोधित ज्ञापन विजय सिंह एस.एल.आर. को सोंपा गया। ज्ञापन में कहां गया है कि शिक्षकों को दोषपूर्ण ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू न की जाए। जिन जिलों में यह व्यवस्था लागू की गई है, उसे तत्काल समाप्त कर दी जावे। जो अटेंडेंस व्यवस्था मध्यप्रदेश के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू है वही अटेंडेंस व्यवस्था शिक्षकों पर भी लागू किया रखी जावे।

अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी केंद्र के समान अन्य कर्मचारियों की भांति प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठ की गणना करके पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जावे। अध्यापक शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति और लंबित क्रमोन्ति के आदेश शीघ्र जारी किए जावे एवं एरियस की राशि का भुगतान किया जावे। जनजाति कार्य विभाग के में कार्यरत अध्यापक शिक्षक संघ और स्कूल को शिक्षा विभाग में मर्ज किया जाए। अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को शिथिल का सत्-प्रतिशत दिवंगत अध्यापक शिक्षक संघ का सिर्फ परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जावे। अध्यापक शिक्षक संघ की रुकी हुई हड़ताल अवधि की का वेतन भुगतान शीघ्र किया जावे। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संभागीय प्रवक्ता योगिता लोधी, संभागीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष शिवनारायण गौर, संभागीय उपाध्यक्ष लखन सिंह मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष सीहोर राजेश राठौर, राधेश्याम जलवाया, संभागी प्रवक्ता नीलेश राव, ब्लॉक अध्यक्ष इछावर लखनलाल महेश्वरी, विजय शंकर यादव, चन्द्रशेखर राठौर, संतोष जोशी, प्रमिला ठाकुर, सुलेखा गौर, उपासना तेकाम, राकेश केलोदिया, महेश पालिवाल, रोशन सिंह, रतनसिंह ठाकुर, बृजनंदन शाक्य, धर्मेंद्र सोलंकी, भोजराज चंद्रवंशी, रमेश वर्मा, राकेश वर्मा, राजकुमार धानक, मेहरबान सिंह गोयल, विक्रम सिंह मालवीय, सूरज सिंह परमार, राधेश्याम खजूरिया, आजाद सिंह मेवाड़ा, राजेश सेन, नोमनतिक्का, राजेश राठौर पचामा, छोटेलाल तेकाम, छोटेलाल तेकाम, जहीर खान, पंकज शर्मा, राकेश वर्मा आचार्य आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments