दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु सांसद आलोक शर्मा को दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद ने सौंपा ज्ञापन

 



सीहोर। दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद के द्वारा भोपाल लोकसभा सांसद आलोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सीताराम यादव, सीहोर नगर मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति उपस्थित रहे। ज्ञापन में मांग की गई कि दिव्यांगजनों को वर्तमान में दी जा रही पेंशन 600/- रुपये से बढ़ाकर 5000/- रुपये किया जाए जिससे हम दिव्यांगजनों का जीवन ठीक से चल सकें। यह मांग लम्बे समय से चल रही है उक्त मांग को माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर कार्यवाही की जावे। जिले में कितने दिव्यांग है उनका वर्गवार सर्वे कराकर उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उनको रोजगार प्रदान किया जाए। वर्तमान में माननीय प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ की पात्रता में दिव्यांग जनों को प्राथमिकता से आवास दिया जाये चाहे वह दिव्यांग वैवाहिक है या अवैवाहिक है। दिव्यांगजनों के लिए निकाली जा रही विशेष भर्ती अभियान के तहत की जा रही भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाए। ग्राम पंचायत, नगर परिषद, नगर पालिका परिषद, नगर निगम द्वारा निर्मित दुकानों में दिव्यांगजनों 8 प्रतिशत आरक्षण कर दुकान का आंवटन किया जाएं। दिव्यांगजनों लिए जो भी संस्था संचालित है जैसे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान सीहोर में कर्मचारी के रूप दिव्यागजनों को लिया जाए वा कैण्टीन संचालित करने का मौका दिव्यांगों को दिया जाये। संस्था दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद, सीहोर का कार्यालय संचालित करने के लिए भवन उपलब्ध कराया जायें। कौशल विकास परियोजना में प्राथमिकता दी जाए। दिव्यांग एक्ट 2016 को धरातल पर लागू किया जाए। अन्य राज्यों की भांति दिव्यांगजनों से फोर व्हीलर गाडिय़ों का रोड टैक्स नहीं लिया जाए।


Post a Comment

0 Comments