बूथ लेवल ऑफिसर्स को दिया गया प्रशिक्षण






सीहोर, 09 जुलाई, 2025  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के सुधार एवं बूथ लेवर ऑफिसर्स की शंकाओं का समाधान करने के उद्देश्य से जिले में सभी बीएलओ के प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आष्टा, इछावर एवं भैरूंदा में बूथ लेवल ऑफिसर्स के प्रशिक्षण आयोजित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना, संशोधन करना सहित अन्य बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकरी दी गई। इसके साथ ही सभी को बीएलओ के दायित्वों के बारे में भी बताया गया।

Post a Comment

0 Comments