अवैध मदिरा के विरूद्ध की गई कार्रवाई



   सीहोर, 22 जुलाई, 2025   कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा जिले में महोड़िया रोड़ स्थित पप्पू एंड पप्पू ढ़ाबा से दो पेटी देशी मदिरा प्लेन के पाव जप्त किये गये तथा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल, मुख्य आरक्षक श्री विजय कुमार शर्मा एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments