सीहोर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर देश में बढ़ते अन्याय अत्याचार के खिलाफ मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता 14 जुलाई एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष उषा राठौर ने बताया कि 14 जुलाई को होने वाले धरना प्रदर्शन की सूचना जिला कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों को लिखित में दे दी गई है।
म.प्र. आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ सम्वद्ध भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश आव्हान पर यह धरना प्रदर्शन आयोजित होने जा रहा है। बस स्टैंड स्थित गीता भवन में जिले भर की कार्यकर्ता और सहायिका एकत्रित होंगी। यहां अपनी आवाज को बुलंद करेगी इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को दिया जाएगा
आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ समृद्ध भारतीय मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं सहायिकाओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।
.jpg)
0 Comments