सीहोर। सीहोर जिला वेटलिफ्टिंग ऐसोसिएशन के सचिव सत्यनारायण वारिया ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देश में महिला खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही। अस्मिता खेलो इंडिया महिला सिटी लीग 2025 के अंतर्गत, मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दिनांक 13 जुलाई 2025 को वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिला खेल अधिकारी परिसर चर्च ग्राउण्ड पर आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सीहोर जिला खेल अधिकारी श्रीमती रूबिका देवान के द्वारा रिबन काट कर एवं हुनमान बब्बा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात श्रीमती देवान ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। सीहोर जिला वेटलिफ्टिंग ऐसोसिएशन के सचिव सत्यनारायण वारिया एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सोनी, उपाध्यक्ष सुमित गिरोठिया, कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा, भोपाल सचिव आरिफ खान, उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, अनिल राठौर, कोच कान्हा त्यागी, प्रतीक नामदेव, विश्वजीत, समीर, नमन, विकास, हिम्मत, हिमांशु सहित उपस्थिति अतिथियों द्वारा श्रीमती जैन को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया।
ज्ञातव्य है कि साई द्वारा देश भर के विभिन्न शहरों और जिलों में सभी खेलों की महिला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें वेटलिफ्टिंग के लिए मध्य प्रदेश से इंदौर और सीहोर जिले को चुना गया था। भारतीय भारोत्तोलन संघ (इंडियन वेट लिफ्टिंग फेडरेशन) के तत्वावधान में, प्रदेश वेटलिफ्टिंग संगठन मध्य प्रदेश इन दोनों जिलों में प्रतियोगिता का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। इंदौर कॉपरेशन एरिया वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं सीहोर जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के माध्यम से यह आयोजन न केवल महिला खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया, बल्कि ग्रास-रूट स्तर पर खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने प्रयास है। प्रतियोगिता में 44 किलो वजन वर्ग में रोशनी देवी प्रथम, माही कंदारे द्वितीय, 48 किलो वजन वर्ग में पारूल साहू प्रथम, ईशा पर्ते द्वितीय, 53 किलो वजन वर्ग में जया गोसावी प्रथम, अंशिका राठौर द्वितीय, भावना प्रजापति तृतीय, 63 किलो वजन वर्ग में खुशी बेलदार प्रथम, गायत्री पाल द्वितीय, प्रिया मांझी तृतीय, 69 किलो वजन वर्ग में शीतल राजपूत प्रथम, तनिशा असनानी द्वितीय, तानिया बौध तृतीय, 77 किलो वजन वर्ग में शिवानी नागवंशी प्रथम, आस्था राय द्वितीय, 86 किलो वजन वर्ग में गुंजन उईके प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने-अपने जिलों को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में सीहोर जिले सहित भोपाल, शिवपुरी से खिलाडिय़ों ने भाग लिया। निर्णायक भूमिका सीहोर जिला वेटलिफ्टिंग ऐसोसिएशन के सचिव सत्यनारायण वारिया, आरिफ खान, उदय प्रताप सिंह ने निभाई। श्रीमती रूबिका देवान ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरुस्कृत किया एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




0 Comments