विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी जा रही है योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारी गांव-गांव भ्रमण कर दे रहे हैं किसानों को जानकारी

 



सीहोर, 02 जून, 2025  भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 29 मई से 12 जून तक किसानों के कल्याण को कृषि को उन्नत बनाने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में तीन दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है। अभियान के अंतर्गत गठित दलों द्वारा प्रतिदिन जिले के तीन विकासखण्ड की नौ पंचायतों में भ्रमण कर कृषकों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग की नवीन योजनाओं, कृषि यंत्रीकरण, खरीफ मौसम की तैयारी बीजोपचार, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के सम्बंध में तकनीकी मार्गदर्शन एवं उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी प्रदान की जा रही है।

    किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री केके पांडे ने बताया कि अभियान के तहत सीहोर विकासखंड की ग्राम पंचायत खामलिया, थूनाकलॉ, लसूड़िया परिहार में अधिकारियों के दलों द्वारा भ्रमण किया गया। इसी प्रकार आष्टा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हरनिया गाँव, कल्याणपुर, आमला मज्जू और बुधनी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बांया, माथनी एवं जहांजपुरा में वैज्ञानिक एवं अधिकारियों के दलों द्वारा भ्रमण किया गया और किसानों को योजनाओं सहित अन्य जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 03 जून को सीहोर विकासखंड की ग्राम पंचायत बिजोरी, महोडिया, तथा मोगराराम, आष्टा विकासखण्ड की झिलेला, कुर्लीकलों तथा लाखिया और बुधनी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मट्ठागांव, मर्दानपुर एवं आवंलीघांट में कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के दल द्वारा भ्रमण किया जायेगा। सभी किसानों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा प्रदान किये जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन एवं उन्नत किस्मों की जानकारी प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments