सरस्वती कत्थक कला केंद्र की छात्राओं द्वारा "शिव शक्ति समागम सीहोर" एवं लोकमाता अहिल्या बाई समिति भोपाल प्रादेशिक कार्यक्रम मे लोक माता अहिल्या बाई के जीवन चरित्र पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुति देकर जीता दर्शको का मन

 



सीहोर मे शिव शक्ति समागम द्वारा क्रीसेंट ग्रीन एवं लोकमाता अहिल्याबाई समिति भोपाल द्वारा बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी मे आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी कार्यक्रम के समापन पर्व पर आयोजित प्रादेशिक कार्यक्रम मे सरस्वती कत्थक कला केंद्र की बच्चियों ने नृत्य नाटिका समूह नृत्य के माध्यम से लोकमाता अहिल्या बाई के जीवन पथ को प्रदर्शित कर लोकमाता अहिल्याबाई को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की| संस्था की 17 बालिकाओं द्वारा संस्था की संचालिका डॉ श्रीमति रुपाली सोनी के मार्गदर्शन मे लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के त्रिशताब्दी जन्म उत्सव पर उनके जीवन चरित्र पर आधारित सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दी गई जिसे उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की एवं ताली बजाने पर मजबूर ही गये | सरस्वती कत्थक कला केंद्र की संचालिका ने उक्त सुन्दर कार्यक्रम हेतु शिव शक्ति समागम सीहोर एवं लोकमाता अहिल्या बाई समिति प्रादेशिक समिति भोपाल के आयोजकों पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया | पिछले एक वर्ष दरमियान संस्था के छात्रों द्वारा लगभग 10 से अधिक मंचो पर लोकमाता समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जा चुकी है |




Post a Comment

0 Comments