सीहोर, 23 जून, 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला सीहोर में संचालित बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पूर्णत अस्थाई एवं मानदेय आधारित मानसेवी रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित योग्यताधारी पात्र महिलाओं परियोजनावार रिक्त पदों के लिए एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार किए गए चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 04 जुलाई 2025 है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) एवं संबंधित परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
0 Comments