किसानों के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं रासायनिक उर्वरक कृषि विभाग द्वारा की गई हैं उर्वरकों की दरें निर्धारित अधिक जानकारी के किसान कृषि अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क

 

सीहोर,23 जून,2024-25    कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। खरीफ वर्ष 2025 में सीहोर जिले को 39139 मेट्रिेक टन यूरिया, 10436 मेट्रिेक टन डीएपी, 8944 मेट्रिेक टन एनपीके, 21474 मेट्रिेक टन एसएसपी एवं 619 मेट्रिेक टन एमओपी प्राप्त हुआ है। जिसमें से 16175 मेट्रिेक टन यूरिया, 5840 मेट्रिेक टन डीएपी, 4332 मेट्रिेक टन एनपीके, 7638 मेट्रिेक टन एसएसपी एवं 63 मेट्रिेक टन एमओपी किसानों को वितरित किया जा चुका है। वर्तमान में जिले के पास 22964 मेट्रिेक टन यूरिया, 4596 मेट्रिेक टन डीएपी, 4612 मेट्रिेक टन एनपीके, 13836 मेट्रिेक टन एसएसपी, एवं 556 मेट्रिेक टन एमओपी उपलब्ध है।


     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिले में कार्यरत कुल 109 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 2262 मेट्रिेक टन डीएपी, 1907 मेट्रिेक टन एनपीके और 4889 मेट्रिेक टन यूरिया उपलब्ध है। इसी प्रकार थोक उर्वरक विक्रेताओं के पास 1007 मे.टन डीएपी, 1146 मे.टन एनपीके एवं 10439 मे.टन यूरिया उपलब्ध है। इसके साथ ही निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास 1326 मे.टन. डीएपी, 1558 मे.टन एनपीके एवं 7635 मे.टन यूरिया उपलब्ध है।


उर्वरकों की दरें निर्धारित


     खरीफ सीजन 2025 के लिए 50 किलोग्राम की बोरी के हिसाब से उर्वरकों की दरें निर्धारित की गई हैं। निर्धारित दरों के अनुसार डीएपी 1350 रूपये, यूरिया 266.50 रूपये, एसएसपी (पावडर) 465 रूपये, एसएसपी दानेदार 505 रूपये निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार बोरोनेटेड एसएसपी (पावडर) 495 रूपये, बोरोनेटेड एसएसपी (दानेदार) 535 रूपये, जिंकटेड एसएसपी (पावडर) 490 रूपये, जिंकटेड एसएसपी (दानेदार) 530 रूपये, टीएसपी 1300 रूपये, एनपीके (12:32:16) 1720 रूपये, एनपीके (10:26:26) 1700 रूपये, एनपीके (14:35:14) 1750 रूपये, एनपीके (16:20:0:13) 1250 रूपये, एनपीके (15:15:15) 1450 रूपये, एनपीके (28:28:0) 1700 रूपये, एपीएस (20:20:0:13) 1300 रूपये, एनपीके (16:16:16) 1475 रूपये, एनपीके (14:28:28) 1650 रूपये, अमोनियम सल्फेट 950 रूपये, पोटाश 1535 रूपये, नैनो डीएपी मेसर्स इफको/पीपीएल (500 मिली) 600 रूपये, नैनो डीएपी मेसर्स कोरोमंडल (1 ली) 600 रूपये और नैनो यूरिया (500 मिली) 225 रूपये निर्धारित किया गया है।


अधिक जानकारी के किसान अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क


     जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण कराया जा रहा है। किसान सहकारी समितियों, निजी विक्रेताओं एवं एमपी एग्रो के विक्रय केन्द्रो से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। किसान अधिक जानकारी के लिए अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। वरिष्ठ कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9826081364, आष्टा के 9826773288, इछावर के 9993073944, भैरूंदा के 9009044825, और बुधनी के कृषि विकास अधिकारी नंबर 8770960914 है।

Post a Comment

0 Comments