जिले में अनेक स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

 



सीहोर, 21 जून, 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सामूहिक योग कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

 जिला मुख्यालय स्थित आवासीय खेल परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, विधायक श्री सुदेश राय, कलेक्टर श्री बालागुरू के., एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाय गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने पौधारोपण भी किया।

Post a Comment

0 Comments