सीहोर। विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा विधायक सुदेश राय भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पचमढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय मंत्री सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने शनिवार रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के उद्बोधन को श्रवण किया।
दो घंटे से ज्यादा समय तक पचमढ़ी में रहे अमित शाह ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बीमारू राज्य शब्द चर्चा का विषय था। बिहार के लिए 'बि' मध्यप्रदेश के लिए 'एम' और राजस्थान के लिए 'आर' और उत्तर प्रदेश के लिए 'यू' शब्द का इस्तेमाल कर बीमारू शब्द बनाया। आज देश देख रहा है कि यह चारों राज्य आज प्रगतिशील और समृद्धशाली बनकर अन्य राज्यों को पीछे छोड़ रहे है और लगातार आगे बढ़ रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान पर भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान प्रेरित आतंक को समूल नष्ट करने का काम किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने देश के अंदर नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का प्रण लिया है।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन रविवार को विधायक सुदेश राय ने कहा कि हम सभी सिद्धांतों और आदशों पर आधारित राजनीतिक करते हैं और हमने यही अब तक सीखा है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय दल के हम कार्यकर्ता हैं। यह प्रशिक्षण वर्ग जनता के बीच में मेरी भूमिका को और मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है।
0 Comments